टोल प्लाजा पर फास्टैग सिस्टम के प्रति वाहन स्वामियों को आकर्षित करने के लिए एनएचएआई ने नया एलान किया है। नए नियम के तहत अगर आप 24 घंटे के भीतर लौट रहे हैं और फास्टैग वाहन पर लगा है तो टोल टैक्स में 50 फीसदी छूट मिलेगी। यानी एक तरफ का टोल टैक्स माफ हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पिछले साल ही फास्टैग के इस्तेमाल को अनिवार्य किया था,लेकिन यह सिस्टम अभी पूरी तरह लागू नहीं हो सका है और कई टोल प्लाजा पर नकद टोल टैक्स लिया जा रहा है।
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नया नियम जारी किया है। इसकेतहत अब 24 घंटे के अंदर किसी भी स्थान से वापस आने पर टोल टैक्स में उन वाहनों को आधी छूट मिलेगी, जिनमें फास्टैग लगा होगा। ऐसा फास्टैग सिस्टम के प्रति वाहन स्वामियों को आकर्षित करने के लिए किया गया है।
इसके पीछे डिजिटल कैशलेस प्रणाली को पूरी तरह लागू करने की भी सोच है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके राय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस आशय का निर्देश आ चुका है। प्रयागराज बाईपास और लालानगर टोल प्लाजा के अलावा हर्रो,कोखराज, नवाबगंज, सोरांव, सहसो, प्रयागराज-बांदा राजमार्ग पर अमरेहा और प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर मुंगारी टोल प्लाजा पर अभी भी बिना फास्टैग के ही वाहन गुजर रहे हैं।
मुंगारी और अमरेहा टोल प्लाजा पर कैश टोलटैक्स की वसूली की जा रही है। इन ट टोल प्लाजा पर अक्सर इंटरनेट सेवा बाधित रहने व अन्य कारणों से फास्टैग से टोल का भुगतान नहीं हो पा रहा है। अफसरों का कहना है कि इससे फास्टैग सेवा प्रभावी नही हो पा रही है और कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा देने की सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। ऐसे में यह नई योजना कारगर साबित होगी। लेकिन, अब टोल प्लाजा पर टैक्स का कैश भुगतान करने वालों को यह छूट नहीं मिलेगी।
क्या है फास्टैग
फास्टैग एक छोटी से डिवाइस है। जिसे किसी स्टिकर की तरह गाड़ी की विंड स्क्रीन पर लगाया जा सकता है। यह रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन के आधार पर काम करता है। टोल प्लाजा पर लगे स्कैनर इस टैग को स्कैन करते हैं और फिर टोल की रकम अकाउंट से अपने आप कट जाती है।
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत ही केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने वाहनों पर फास्टैग लगाने का नियम बनाया था, ताकि टोल प्लाजा पर कटने वाले टैक्स का भुगतान भी ऑनलाइन हो सके। इसकी ओर जनता को और आकर्षित करने के लिए अब सरकार ने छूट देने का नया एलान किया है। इसके तहत 24 घंटे के भीतर वापसी पर एक तरफ का टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा
FASTag Bank Name | Contact Number (Toll-Free) |
---|---|
Axis Bank | 1800-419-8585 |
Bank of Baroda | 1800-103-4568 |
City Union Bank | 1800-258-7200 |
EQUITAS Small Finance Bank | 1800-419-1996 |
Federal Bank | 1800-266-9520 |
Fino Payments Bank | 1860-266-3466 |
HDFC Bank | 18000-120-1243 |
ICICI Bank | 1800-2100-104 |
IDFC Bank | 1800-266-9970 |
Indusind Bank | 1860-500-5004 |
Karur Vysya Bank | 1800-102-1916 |
Kotak Mahindra Bank | 1800-419-6606 |
Nagpur Nagarik Sahakari Bank Ltd. | 1800-266-7183 |
PayTM Payments Bank Ltd. | 1800-102-6480 |
Punjab & Maharashtra Co-op Bank | 1800-223-993 |
Punjab National Bank | 080-67295310 |
Saraswat Bank | 1800-266-9545 |
South Indian Bank | 1800-425-0585 |
State Bank of India (SBI) | 1800-11-0018 |
Syndicate Bank | 1800-425-0585 |
Union Bank | 1800-22-2244 |
Yes Bank | 1800-1200 |
शैलेन्द्र शुक्ला ” हल्दौना”
अगर आपको ब्लॉग पसंद आए तो लाइक और कमेंट जरुर करे
Nice step by modi govt
LikeLiked by 1 person
nice info
LikeLiked by 1 person
Thanks
LikeLike
Thanks all for like and comments on this post
LikeLike
Valuable information
LikeLike
nice step.
LikeLike
Thanks
LikeLike